पशु प्रेम की नई परिभाषा(New definition of animal love)
पिछले महीने मोबाइल पर एक संदेश से मेरे स्कूल के समय की एक अध्यापिका के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई ।इस खबर को पाकर दिल भीतर तक दुखी हूं ।उठा मैडम के साथ बिताए उसको के पुराने दिन याद आने लगे ।हालांकि मुझे स्कूल से निकले 20 साल से अधिक समय हो चुका है। फिर भी सोशल मीडिया के जरिए मैडम से संपर्क बना हुआ था। पक्षियों से प्रेम था ।स्कूल के समय एक बार मेरा किसी काम से उनके घर जाना हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने मुझे बताया कि उनके घर के पास खाली प्लॉट पर एक मादा सूअर ने बच्चों को जन्म दिया है ।जब इसका पता चला तो उन्होंने गुड आटे का हलवा बनाया और जाकर मर्दा सूअर को खिलाकर आई ।यह सुनकर मैंने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मादा पशु को बच्चों को जन्म देने के बाद बहुत भूख लगती है। और गुड आटे का हलवा भूख मिटाने के साथ ही उन्हें पोषण भी देता है। मैडम के उस मादा सूअर और उसके बच्चों के प्रति प्रेम को देखने मुझे एक आश्चर्य हुआ। मैं तो सूअर सबसे गंदा पशु समझता था ।परंतु उन्होंने जानवर के प्रति मेरा नजरिया बदल दिया ।मेरे लिए पशु प्रेम का अर्थ पालतू कुत्ते बिल्लियों से प्रेम करना था। वही मैडम के...