Posts

Showing posts with the label नजरिया चौका गया

interest targeted(रुचि को लक्ष्य बनाया)💐

Image
बचपन की बात कर रहा हूं ।मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर बालाघाट में हम सभी परिवार सहित किराए के मकान में रहा करते थे। सादा जीवन था। पिताजी ग्रामीण परिवेश से थे। शासकीय सेवा में आने के पूर्व उन्होंने जबलपुर में काफी मुश्किल हालात में पढ़ाई लिखाई की ।और साथ ही वे पार्ट टाइम जॉब भी करते थे । हम भाई बहनों को  अपने उन दिनों के बारे में बताया करते। यह भी कहते हैं। बिना मेहनत के लिए कुछ नहीं मिलता। अपने जीवन में कुछ बनना चाहते हो तो कंफर्ट जोन से बाहर निकलो। जैसे मैं गांव से निकलकर शहर आया। मेहनत की पढ़ाई की काम किए ।तब कहीं जाकर आज यहां हूं पिताजी बहुत संघर्षों के बाद ही नौकरी पर आ सके थे।  हम सभी भाई बहनों को मिलाकर 8 सदस्य परिवार में थे ।क्योंकि पिताजी शिक्षा के क्षेत्र में थे। जो परिवार में अनुशासन बहुत था। अपने छात्रों को बहुत अनुशासित रखा करते। और घर पर अनेकानेक छात्रों को निशुल्क पढ़ाया करते। हम सभी भाई बहनों ने सरकारी स्कूलों में अध्ययन किया। और पैदल ही हम सभी अपने अपने विद्यालय शिक्षा प्राप्त करने के लिए जाते थे। पिताजी के पास है । साइकिल थी। जब अपनी ड्यूटी से वापस...

बहुमूल्य सीख( valuable lessons)😊

Image
 बात तब की है जब मैं भंवर कुवा स्थित कॉलेज में पढ़ती थी। और घर मेरा विजयनगर में था। घर और कॉलेज के बीच काफी दूरी थी। मैं दो पहिया वाहन से आती जाती थी। उस दिन सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही थी। गाड़ी अक्सर गड़बड़ करती थी ।उस दिन ज्यादा खराब हो गया था।  कॉलेज से लौटते समय गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई ।आसपास देखा तो कोई गराज  भी दिखाई नहीं दिया ।मैंने थोड़ी दूर तो गाड़ी को खींचा पर बारिश के समय ऐसा करना मुश्किल हो रहा था। इतने में मुझे ठेले वाले भैया दिखे। वह खाली ठेलेलेकर जा रहे थे ।मैंने उन्हें रोका और कहा कि भैया गाड़ी खींचते नहीं बन रही है। यह मेरा पता है ।आप ले जाएंगे क्या मैं इतनी ज्यादा थक गई थी। वह गाड़ी के खराब होने के गुस्से के मारे दिमाग इतना खराब हो गया था। कि मैंने यह भी जोड़ दिया यदि आपको पता नहीं मिले तो गाड़ी अपने घर ले जाना। मैं घर चली गई। फिर गाड़ी का पता चला सभी हैरान है। भाई बोले कितनी बारिश में कहां पता करने जाएं ।कल सुबह देखा जाएगा। सभी सोने की तैयारी कर रहे थे। कि तभी दरवाजे की घंटी बजी मैंने दरवाजा खोला। तो देखा ठेले वाले भैया गाड़ी लेकर उपस्थित । घनघोर...